Show your support

Tuesday, April 2, 2013

होला मोहल्ला मेला घाटे का सौदा

पांवटा साहिब — उपमंडल पांवटा साहिब में होली के अवसर पर आयोजित मेले में बेशक खूब भीड़ उमड़ रही है, लेकिन झूला संचालकों को घाटे की मार झेलनी पड़ रही है। इस बार जहां झूले के प्लाटों की दरों में बेतहाशा वृद्धि हुई है, वहीं झूले की दरों के 60 फीसदी कमी की गई है। पांवटा साहिब में होली मेले का मुख्य आकर्षण रहने वाले झूला संचालकों को घाटे की मार सहनी पड़ रही है। गौर हो कि बीते वर्ष झूले के प्लाटों की नीलामी के दौरान दरों में 400 फीसदी इजाफा हुआ था, जिसके कारण झूला संचालकों को घाटे के साथ ही मेले से पलायन करना पड़ा। इसके बावजूद इस बार प्लाटों की नीलामी के दौरान दरों में 30 फीसदी से बढ़ोतरी की गई। इतना ही नहीं बल्कि नगर परिषद पांवटा साहिब ने आम लोगों व सामाजिक संगठनों की मांग पर झूलों की अधिकतम दरें दस रुपए व 20 रुपए निर्धारित कर दीं। नगर परिषद के इस फैसले से शहर के लोगों ने तो खुशी जाहिर की, लेकिन इसका सीधा असर झूला संचालकों की आमदनी पर पड़ा है। परिणाम स्वरूप वे घाटे के चलते निराशा में हैं। घाटे की मार झेल रहे झूला संचालकों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को नगर परिषद अध्यक्ष संजय सिंघल व कार्यकारी अधिकारी सुशील मित्तल से मिला व अपनी व्यावसायिक परिस्थिति से अवगत करवाते हुए मेला अवधि बढ़ाए जाने की मांग की है। इस बारे में नगर परिषद अध्यक्ष संजय सिंघल ने बताया कि झूला संचालकों के प्रतिनिधिमंडल की मांग पर विचार किया जा रहा है।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/paonta-sahib-sirmaur-news/%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%98%e0%a4%be%e0%a4%9f%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be/

No comments:

Post a Comment