Show your support

Sunday, April 28, 2013

विदेशी मुद्रा के आदान-प्रदान पर टिप्स


ऊना — राजकीय पीजी कालेज ऊना में शनिवार को एमबीए विभाग के छात्र-छात्राओं के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में एमबीए के विद्यार्थियों के धर्मशाला सेंट्रल यूनिवर्सिटी से आए असिस्टेंट प्रोफेसर डा. महेंद्र एटल्स ने छात्रों को एमबीए संबंधी विभिन्न जानकारियां प्रदान कीं। कार्यक्रम में कालेज प्राचार्य डा. एसके चावला ने विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। डा. महेंद्र एटल्स ने छात्रों को विदेश मुद्रा स्फीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस तरह विभिन्न देशों की मुद्राओं में बदलाव आता है। विदेशी मुद्राओं के आदान-प्रदान तथा विभिन्न देशोें की आर्थिकी, फोरन एक्सचेंज, रेगुलेशन एक्ट, मैनेजमेंट एक्ट आदि महत्त्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर एमबीए विभाग के प्रो. वरत्तिका, प्रो. गुरजीत कौर, प्रो. सोनिका, प्रो. विशाल, प्रो. विजय सहित अन्य स्टाफ उपस्थित था।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/una-news/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0/

No comments:

Post a Comment