अंब — कलरूही में रेप मर्डर केस में तेजी दिखाते हुए एसपी ऊना केसी शर्मा ने शनिवार को घटना स्थल का दौरा कर कुछ महत्त्वपूर्ण तथ्य एकत्रित किए हैं। शादी वाले घर में जाकर उन्होंने शादी में शामिल दो लड़कों से पूछताछ कर घटनाक्रम की बारीकियों को खंगाला है। उन्होंने कलरूही में शादी समारोह के परिजनों को शादी की वीडियो दिखाकर शादी में शामिल कुछ लोगों को चिन्हित कर जल्द उनसे मिलने की योजना बनाई है। पेचीदा बन चुके उक्त केस की तह तक जाने के लिए पुलिस के नए प्रयास भविष्य में काफी कारगार होने की उम्मीद है। नाबालिग की लाश शादी समारोह के 200 मीटर दूर सड़क किनारे कैसे पहुंची। इस बात का भी अभी तक पता नहीं चल पाया है। मृतका के कपड़ों पर कोई निशान न होने पर कयास लगाए जा रहे हैं कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म गाड़ी या बैडरूम का सहारा लेकर किया गया। माना जा रहा है कि पुलिस जल्द इस संबंध में कुछ स्थानीय लोगों को भी अपनी गिरफ्त में ले सकती है। फिलहाल पुलिस द्वारा की जारी त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में उक्त कांड को लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है। एसपी ऊना केसी शर्मा ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। उन्होंने लोगों से भी सहयोग की अपील की है। इस मौके पर उनके साथ एएसपी ऊना राकेश शर्मा व डीएसपी अंब मदन कौशल भी मौजूद रहे।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/una-news/%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a4%b0%e0%a5%82%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%9b/
No comments:
Post a Comment