चंबा — शहर में नो पार्किंग जोन में वाहन खडे़ कर व्यवस्था को बाधित करने और यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों पर ट्रैफिक पुलिस ने शिंकजा कस दिया है। सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने शहर के विभिन्न नो पार्किंग जोन में खडे़ पांच वाहनों को क्रेन से हटवाया और वाहन मालिकों से जुर्माना वसूलने के बाद ही इन्हें छोड़ा। इसके अलावा यातायात नियमों की अवहेलना पर पचास वाहन चालकों के चालान भी काटे गए। ट्रैफिक विंग ने सोमवार को इस मुहिम के तहत मौके पर ही छह हजार रुपए जुर्माना भी वसूला है। यह कार्रवाई ट्रैफिक विंग के इंचार्ज प्रमोद पटियाल की देखरेख में की गई। ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई से बिगड़ैल चालकों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार मौसम खुलते ही शहर में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। मगर बिगडै़ल चालकों द्वारा नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने से यातयात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा कर रह गई है, जिस कारण पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और बिगडै़ल चालकों के कारनामों की शिकायतें पुलिस के पास पहंुच रहा थी। माना जा रहा है कि सोमवार को ट्रैफिक विंग ने इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए ही यह कार्रवाई अमल में लाई है। सोमवार को जहां नो पार्किंग जोन में खड़े पांच वाहनों को क्रेन से हटाया वहीं पचास चालकों को यातायात नियमों की अवहेलना करते हुए पकडकर चालान हाथ में थमा दिए। ट्रैफिक विंग की यह कार्रवाई सोमवार को दिन भी जारी रही। उधर, डीएसपी हैडक्वार्टर चंबा जितेंद्र चौधरी ने बताया कि ट्रैफिक रूल और नो पार्किंग जोन में वाहन खडे़ करने की इजाजत कतई नहीं दी जा सकती है।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/chamba-news/%e0%a4%9a%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a5%8b-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%b8/
No comments:
Post a Comment