आनी — शिक्षा खंड आनी के नम्होंग हाई स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नम्होंग पंचायत की प्रधान प्रेमलता बतौर मुख्यातिथि उपस्थित थीं। उन्होंने इस अवसर पर स्कूल के बच्चों को जहां अपने संबोधन के माध्यम से जीवन में शिक्षा के महत्त्व के बारे में बताया, वहीं उन्होंने स्कूल के होनहारों को इनाम व मेडल देकर पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम का आगाज स्कूल के मुख्याध्यापक द्वारा दीप प्रज्वलित कर और छात्रों की मातृवंदना से हुआ, जबकि स्कूली छात्राओं द्वारा डांडिया और पहाड़ी नाटियां आदि प्रस्तुत कर तथा रेशमा द्वारा कविता प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर आठवीं कक्षा के सचिन और अनिता कुमारी को बेस्ट स्टूडेंट आफ दि ईयर का मेडल दिया गया, जबकि आठवीं के ध्रुव पांडिल को आठवीं में प्रथम आने और सबसे ज्यादा उपस्थिति, आशीष को बेस्ट प्लेयर आफ दि ईयर के मेडल दिए गए, जबकि 10वीं के राजेंद्र, 9वीं की गीतांजलि, सातवीं के राजकुमार और छठी कक्षा के विक्रम को वार्षिक परीक्षाओं में फर्स्ट आने पर मेडल और इनाम से नवाजा गया। इस अवसर पर नम्होंग पंचायत के उपप्रधान ओम प्रकाश ठाकुर, वार्ड सदस्य अमर चंद, रीना देवी, सुषमा, जिया लाल और स्वीटी आदि ने पंचायत की ओर से बच्चों के लिए 8100 रुपए की प्रोत्साहन राशि भेंट की। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष तेजिंद्र, शारीरिक शिक्षक तारा चंद, टीजीटी केहर सिंह, भाषा अध्यापक चंदन लाल, कला अध्यापक नरेश कुमार, अध्यापिकाएं प्रियंका और अंजु सहित कई अन्य अविभावक भी मौजूद थे।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/kullu-manali-news/%e0%a4%b8%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%82%e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f-%e0%a4%86%e0%a4%ab-%e0%a4%a6%e0%a4%bf/
No comments:
Post a Comment