चंबा — भाजपा युवा मोर्चा की चुराह इकाई की रविवार को कल्हेल गंाव मंे अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु बुलाई गई बैठक में हंगामा हो गया। बैठक में अध्यक्ष पद के एक दावेदार ने चुनाव पर्यवेक्षक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए समर्थकों सहित वाकआउट कर दिया है, जिससे कुछ देर के लिए बैठक में माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। विरोध के बीच सदस्यों की बहुमत की बात करते हुए पर्यवेक्षक ने अमर सिंह को दोबारा से मंडलाध्यक्ष नियुक्त कर दिया, जिस कारण मंडलाध्यक्ष के चुनावों को लेकर विवाद उठ खड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार रविवार को कल्हेल स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में चुराह भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु बैठक बुलाई गई थी और मंडल कार्यकारिणी ने पूर्व जिला परिषद सदस्य तेज सिंह वर्मा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था, मगर चुनाव में निवर्तमान युवा मोर्चा अध्यक्ष अमर सिंह के अलावा हिमगिरि इलाके के अशोक कुमार ने अध्यक्ष पद हेतु अपना दावा जता दिया। अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदार होने के कारण नौबत चुनाव करवाने तक आ गई। इस दौरान पर्यवेक्षक तेज सिंह वर्मा ने सुझाव रखा कि चुनाव करवाने की बजाय अध्यक्ष पद के दावेदारों के नाम हाइकमान को भेज दिए जाएं और वहीं से अध्यक्ष पद का फैसला हो, मगर अशोक कुमार ने यह सुझाव मानने से इनकार कर दिया। अशोक कुमार ने पर्यवेक्षक पर इलाकावाद का आरोप जड़ दिया और समर्थकों सहित बैठक से उठकर चले गए। मंडलाध्यक्ष के दावेदार अशोक कुमार का कहना था कि पर्यवेक्षक अपनी भूमिका का ईमानदारी से निर्वाह नहीं कर रहे थे और वह अमर सिंह को मंडलाध्यक्ष बनाने का मन बनाकर आए थे। उन्हांेने कहा कि मंडलाध्यक्ष का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से नहीं हुआ और अगर जरूरत पड़ी तो इसकी शिकायत हाइकमान से की जाएगी। उधर, चुराह भाजयुमो चुनाव पर्यवेक्षक तेज सिंह वर्मा ने अशोक कुमार के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/chamba-news/%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%97/
No comments:
Post a Comment