करसोग — जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक कुल्लू की अगवाई में शुक्रवार को करसोग क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर औचक छापामारी की गई, जिसमें लगभग डेढ़ दर्जन व्यापारिक संस्थानों, उचित मूल्य की दुकानों का निरीक्षण किया गया तथा छापामारी के दौरान संबंधित दस्तावेज कब्जे में लेकर आगामी छानबीन शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र कुमार धीमान तथा उनके साथ खाद्य आपूर्ति निरीक्षक करसोग सुरेंद्र सिंह द्वारा करसोग में की गई छापामारी दौरान तीन घरेलू गैस के सिलेंडर व्यापारिक संस्थानों में इस्तेमाल करते हुए जहां अवैध रूप से पकड़े गए, वहीं जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र कुमार धीमान द्वारा एक दुकान के अंदर छोटे सिलेंडर में बड़े गैस सिलेंडर से गैस मौके पर ही डालते हुए पकड़ा गया। ताजा छापामारी में भी तीन घरेलू गैस सिलेंडर व्यापारिक संस्थानों में पकड़े गए।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/sundernagar-mandi-news/%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%97-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%88-%e0%a4%97%e0%a5%88%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be/
No comments:
Post a Comment