आनी — आनी खंड की मुंडदढ़ पंचायत का प्राचीन दो दिवसीय मुंडदढ़ मेले का विधिवत समापन्न हो गया है। स्थानीय कुल देवता बिननी महादेव के सम्मान में आयोजित इस मेले के समापन सामारोह में क्षेत्रीय विधायक खूबराम आनंद ने बतौर मुख्यातिथि शिरक्त करते हुए उन्होंने जनता को मुंडदढ़ मेले की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विस चुनावों में हुई जीत के लिए क्षेत्र की जनता का आभार जताया और कहा कि क्षेत्र में विकास को लेकर धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्याें के लिए साढे़ नौ लाख रुपए की घोषणा की। इस अवसर पर मेला कमेटी द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। स्थानीय लोक गायक प्रेम सोनी ने डाली सरजुए, मेरी साहबुए, छता बेबीए, नाशपती रा कलमा, जोथ लागी चांदनी आदि कई गाने गाकर वाहवाही लूटी। वहीं स्थानीय लोक कलाकार दीपा भारती ने लाडी सुमित्रा, जा मेरी चिठिए, हरी ककड़ी आदि अनेक लोकगीत गाकर तालियां बटोरी। कलाकार जेएस सोनू ने आने से उसके आए बहार, पल पल न माने मेरा टिंकु जिया आदि फिल्मी नगमें गाकर वाहावाही लूटी। नन्हे कलाकार श्याम सिंह भारती ने मेरी प्यारी मधू, सूरमा की नाटी, शमशरी महादेवा तेरी जयजय कारा हो आदि अनेक गीत गाकर मेले में रौनक लगा दी। इस अवसर पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष संतोष ठाकुर, मेला कमेटी अध्यक्ष चांद ठाकुर, उपाध्यक्ष बुद्धि सिंह, तिलक राज, चेत राम भारती, कुंगश पंचायत प्रधान बिहारी लाल, जेई आलम चंद सहित कई लोग मौजूद थे।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/kullu-manali-news/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%a6%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a5-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%82/
No comments:
Post a Comment