Show your support

Monday, April 1, 2013

लालसिंगी में मजदूरों की छह झुग्गियां राख

ऊना — जिला मुख्यालय के लालसिंगी गांव में रविवार को आग की चपेट में आने से आधा दर्जन झुग्गियां जलकर राख हो गई। भीषण अग्निकांड में प्रवासी मजदूरों की हजारों रुपए की संपति, वस्त्र, खाने पीने की साम्रगी जलकर राख हो गईं। अग्निकांड में प्रवासी मजदूरों एवं उनके परिवार के लोगों के तन पर पहने कपड़े के सिवाय और कुछ नहीं बचा है। हालांकि अग्निशमन गाड़ी ने मौका पर पहुंच आग पर काबू किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। रविवार दोपहर करीब एक बजे लालसिंगी के साथ लगती प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते प्रचंड आग ने करीब आधा दर्र्जन झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय मजदूरों व स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने के काफी प्रयास किए, लेकिन लपटों की तपिश के कारण आग न बुझाई जा सकी। बाद में अग्निशमन अधिकारी भूपिंद्र डोगरा के नेतृत्व में अधारित टीम ने मौका पर पहुंचकर आग को काफी मुशक्कत से बुझाया। वहीं अग्निकांड के साथ लगती 50 के करीब झुग्गियों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। बताया जा रहा है कि जब आग लगी, तो उस समय प्रवासी मजदूर दिहाड़ी पर अपने कार्यस्थल पर गए हुए थे। अग्निशमन अधिकारी भूपिंद्र डोगरा ने बताया कि लपटों को काबू कर लिया है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि जिला में गर्मियों की शुरुआत में ही अग्निकांड की घटनाएं घटित होनी शुरू हो गई हैं। मार्च माह में आग की ये तीसरी घटना घटित हुई है, जिसमें प्रवासी मजदूरों के आशियाने जलकर राख हो गए है। बिहार, यूपी व अन्य राज्यों से रोजगार की तलाश में पहुंचे गरीब परिवारों से संबंधित कामगारों को रहने के लिए माकूल आवासीय व्यवस्था न मिलना भी एक बड़ी समस्या बन चुकी है, ।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/una-news/%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%9c%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9b/

No comments:

Post a Comment