फतेहपुर — पुलिस थाना फतेहपुर के अंतर्गत पड़ते क्षेत्र स्थाना में एक शादीशुदा व्यक्ति ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मृतक विजय कुमार (40) पुत्र नानक चंद निवासी स्थाना, जो कि बीबीएमबी में बतौर दैनिक भोगी कार्यरत था, ने अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक अपने पीछे चार बच्चे व पत्नी छोड़ गया। मृतक की मौत का पता उसकी पत्नी को रविवार सुबह उस समय चला, जब वह पति के कमरे में गई। उसने देखा कि कमरा बंद था व अंदर से कोई आवाज नहीं आ रही थी। इस पर पत्नी ने खिड़की से झांककर देखा तो उसने पाया कि उसके पति ने गले में फंदा लगाया था। घटना की जानकारी शीघ्र पुलिस फतेहपुर को दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम को शव नूरपुर अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक दिमागी तौर पर परेशान रहता था, जिस कारण ऐसा कदम उसके द्वारा उठाया गया है, वहीं थाना फतेहपुर के एएसआई आज्ञा राम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को नूरपुर भेज दिया है व मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/dharamsala-kangra-news/%e0%a4%ab%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%95-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ab%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%be-%e0%a4%b2/
No comments:
Post a Comment