मंडी — एक निजी बस में सोमवार को वृद्ध महिला के साथ बदसलूकी करने पर परिचालक को सदर थाना तलब किया गया। थाना में आकर परिचालक को लिखित तौर से माफी मांग कर जान छुड़ानी पड़ी। एसएचओ ने भी इस मामले में बस परिचालक को खूब फटाकर लगाई। साथ ही उक्त बस के मालिक को कर्मियों की इस तरह की शिकायत भविष्य में न आने की हिदायत देकर मामले को रफादफा किया। अंततः महिला ने भावुक होकर मामले को तूल देने की बजाय अपने ही स्तर पर सुलझाने और भविष्य के लिए सवारियों के साथ नम्रता का व्यवहार करने की शर्त पर सुलझा, ताकि बसों में लोग सहजता से सफर कर सकें। गौर रहे कि सोमवार को साढ़े 12 बजे के बीच में सुंदरनगर से मंडी की ओर आ रही एक निजी बस में सवार वृद्ध महिला के साथ परिचालक द्वारा बदसलूकी की गई थी। घटना के दौरान बस परिचालक उक्त महिला को चलती बस से बाहर करने और घटनाक्रम के दौरान महिला के हाथों की चूडि़यां भी टूट गई थीं और हाथ लहूलुहान होने के बाद 55 वर्षीय प्रकाश कुमारी को उक्त बस का परिचालक बाहर निकालने पर उतारू था। मामला पुलिस में पहुंचाने के बाद उक्त महिला ने ऐसे बिगडैल बस चालकों और परिचालकों को सबब सिखाने की ठान ली, जिसके चलते सदर थाने में उक्त परिचालक के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई अमल में लाते हुए बस मालिक समेत कर्मियों को मंगलवार सदर थाना तबल होने के आदेश दिए। इसके तहत मंगलवार को एसएचमओ ने जहां बस कर्मियों को फटकार लगाई, वहीं आपसी समझौता करवाने के बाद मामले को रफादफा कर दिया। भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत भी दी है। उधर, सदर थाना प्रभारी प्रकाश चंद ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस विभाग ने त्वरित कार्रवाई अमल में लाते हुए परिचालक को तलब किया था। बस कर्मियों ने लिखित तौर पर माफी मांग कर भविष्य में ऐसी शिकायत न आने की बात कबूली है। सोमवार को सुंदरनगर-मंडी रूट के तहत रानीबाई के पास बस परिचालक ने उक्त महिला को हाथों से पकड़कर बस से बाहर करने में हाथापाई की। इस घटनाक्रम में उक्त महिला के हाथों की चूडि़यां टूटने से हाथ लहूलुहान हो गए थे।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/sundernagar-mandi-news/%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%ab%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%9b%e0%a5%81/
No comments:
Post a Comment