नालागढ़ — नालागढ़ शहर के वार्ड-7 में बना आईडीएसएमटी शॉपिंग कांप्लेक्स आज तबेले में तबदील होकर रह गया है। आईडीएसएमटी का लेक्स में करीब 59 दुकानों का निर्माण किया गया है और सूत्र बताते हैं कि दो साल पूर्व दुकानों को नीलाम भी कर दिया गया है, लेकिन बोलीदाताओं को यह दुकानें नहीं मिली है। अभी आईडीएसएमटी में मेनटेनेंस, शौचालयों, ड्रेनेज सिस्टम को सुचारू बनाने आदि का कार्य होना शेष है। सूत्र बताते हैं कि नगर परिषद ने बिजली ट्रांसफार्मर लगाने के लिए बिजली बोर्ड को 13 लाख रुपए जमा करवाए हैं और बिजली का यहां ट्रांसफार्मर भी स्थापित हो चुका है, लेकिन अन्य सुविधाओं से यह अभी तक महरूम है, जिससे दुकानों की बोली देने वाले बोलीदाताओं को दुकानों का लाभ नहीं मिल रहा है। जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड-7 में नगर परिषद ने आईडीएसएमटी योजना के तहत शॉपिंग का पलैक्स का निर्माण कार्य शुरू किया गया। करीब 1.20 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण कछुआ गति से चलता रहा और नगर परिषद ने इस कांप्लेक्स का कार्य कभी पैसों के कारण रुका और परिषद ने इसे कई चरणों में काम करवाया और दुकानों के शटटर आदि लगवाकर यहां बनी दुकानों की नीलामी भी कर दी। सूत्र बताते हैं कि आईडीएसएमटी शॉपिंग कांप्लेक्स का कार्य शुरू से ही विवादों में के घेरे में रहा। लोगों ने इसकी शिकायतें करनी शुरू कर दी और आईडीएसएमटी वाली जगह को वन भूमि की जगह बताकर इसका विरोध किया था। यही नहीं, इस विवादित आईडीएसएमटी शॉपिंग कांप्लेक्स के निर्माण कार्य में ढील के चलते नगर परिषद के हाउस ने संबंधित ठेकेदार पर दस लाख रुपए की पेनेल्टी भी लगाई थी। सूत्रों का कहना है कि आईडीएसएमटी शॉपिंग कांप्लेक्स की विजिलेंस जांच भी चल रही है। सूत्रों के मुताबिक आईडीएसएमटी शॉपिंग कांप्लेक्स योजना का कार्य इसलिए शुरू किया गया था कि शहर के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया हो और वह यहां दुकानें लेकर अपना व्यवसाय करें, लेकिन दुकानों की नीलामी के बाद आज तक उन्हें दुकानें खोलने का अवसर ही नहीं मिल पाया है, जिससे दुकानों का निर्माण का युवाओं को लाभ ही नहीं मिल पा रहा है। नगर परिषद अध्यक्ष अल्का वर्मा ने कहा कि एग्रीमेंट करने के बाद सभी बोलीदाताओं को दुकानें आबंटित कर दी गई है और बिजली की सुविधा मुहैया करवा दी गई है।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/baddi-solan-news/%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%ac%e0%a4%a8-%e0%a4%97%e0%a4%af%e0%a4%be/
No comments:
Post a Comment