Show your support

Sunday, April 28, 2013

स्क्रब टायफस से निपटने को सतर्क


बिलासपुर — स्क्रब टायफस की रोकथाम के लिए राज्य सरकार अब प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्सीसाइक्लिन दवा उपलब्ध करवाएगी। पिछले साल प्रदेश में दर्जनों मामले सामने आने पर इस बार सरकार ने यह अहम कदम उठाया है। इस बाबत सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेशों के मुताबिक प्रदेश के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्क्रब टायफस की दवा से लैस होंगे। जल्द ही दवा की खेप पीएचसी में पहुंचेगी। स्वास्थ्य कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को इस रोग के लक्षण व उपाय सुझाएंगे और पंफलेट के जरिए भी जागरूकता फैलाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष बिलासपुर जिला में स्क्रब टायफस के डेढ़ सौ के करीब और पूरे प्रदेश में दर्जनों मामले सामने आए थे, जिनमें से कुछ लोग काल का ग्रास बन गए थे। ऐसे में इस गंभीर बीमारी के त्वरित उपचार के लिए हर पीएचसी में दवाइयां उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया है, ताकि तेज बुखार आने पर लोगों को जिला अस्पतालों का रुख करने के लिए विवश न होना पड़े। चिकित्सकों की मानें तो बरसात के मौसम में तेज बुखार से पीडि़त रोगियों की संख्या बढ़ जाती है। उधर, इस बारे में संपर्क करने पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. राकेश रोशन भारद्वाज ने भी माना कि अब हर पीएचसी में स्क्रब टायफस की दवा उपलब्ध रहेगी।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/bilaspur-news/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%ac-%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%ab%e0%a4%b8-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a4%9f%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b/

No comments:

Post a Comment