Show your support

Tuesday, April 9, 2013

ओवरलोडेड टिप्पर जब्त

मैहतपुर — जिला ऊना में अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई करते हुए स्पेशल निरीक्षण अभियान के तहत आरटीओ ऊना नेेआठ टिप्पर गाडि़यां जब्त की हैं। यह जानकारी आरटीओ रमेश चंद ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि जिला में उनके पास अवैध खनन संबंधी शिकायतें आ रही थीं, जिस पर सख्त कारवाई करते हुए शनिवार को रात्रि 10 बजे से एक बजे तक ऊना के झलेडा़, रामपुर रोड व गलुया मोड़ पर नाका लगाकर आठ टिप्पर गाडि़यों को रेत बजरी सहित जब्त किया गया है, जो कि ओवलोड़ के चलते जब्त किए गए हैं। आरटीओ ऊना रमेश चंद ठाकुर ने कहा कि जिला में अवैध खनन के मामले सामने आ रहे हैं जिन पर विभाग ने नुकेल कसनी शुरू कर दी है जिसके तहत स्पेशल अभियान भी चलाए गए हैं । उन्होंने बताया कि यदि भविष्य में अवैध खनन के मामले आते हैं तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गौरतलब है कि अवैध खनन के खिलाफ ऊना जिला में पुलिस ने विशेष अभियान छेड़ रखा है। आलाधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी यह मुहिम जारी रहेगी।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/una-news/%e0%a4%93%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%a1-%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%a4/

No comments:

Post a Comment