Show your support

Monday, April 29, 2013

4-9-14 की अधिसूचना पर बवाल

हमीरपुर — प्रदेश टीजीटी कला शिक्षक संघ वित्त विभाग द्वारा 26 फरवरी को जारी विवादित अधिसूचना को प्रदेश के 2.74 लाख कर्मचारियों की उम्मीदों पर कुठाराघात करार देता है। पदाधिकारियों ने 4-9-14 टाइम स्केल पंजाब पैटर्न के खिलाफ जारी करने के लिए अधिकारियों की कर्मचारियों के प्रति अधिनायकवादी सोच का परिणाम बताया, क्योंकि अधिकारी 4-9-14 के शत-प्रतिशत लाभ नवंबर, 2006 से अर्जित कर चुके हैं एवं छोटे तबके के कर्मचारियों को अक्तूबर, 2012 से 2014 का लाभ दिए जाने की अधिसूचना जारी करवाकर सरकार की छवि को प्रभावित किया है। इन निर्देशों में कहा गया है कि एश्योर्ड कैरियर प्रोग्रेशन स्कीम 4-9-14, 8-16-24-32 का लाभ देने के लिए पे स्कूल के री-रिवीजन को फाइनांशियल एन्हासमेंट माना जाएगा, जो कि असंवैधानिक है। राज्य टीजीटी (कला) शिक्षक संघ की बैठक प्रदेशाध्यक्ष राकेश कानूनगो की अध्यक्षता में रावमापा बाल हमीरपुर में रविवार को संपन्न हुई। इस बैठक में मांगों पर चर्चा की गई, जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों ने 4-9-14 टाइम स्केल पंजाब पेटर्न पर जारी करने, उच्च न्यायालय के निर्णय को लागू करने, जिसमें टीजीटी शिक्षकों को 15 वर्ष पश्चात दो विशेष वेतनवृद्धियां जारी करने, टीजीटी प्रवक्ता व हैडमास्टर्स पदोन्नति विकल्प की शर्त वापस लेना, नई ट्रांसफर पालिसी में शिक्षकों को सेवाकाल में एक बार म्युचुअल ट्रांसफर शर्त को हटाना, टीजीटी शिक्षकों को स्थायी आधार पर नियुक्ति दी जाए, एक हजार प्रतिमास वर्ष 2002 कमीशन द्वारा भर्ती, पैरा शिक्षकों को अविलंव नियमितीकरण एवं सेवानिवृत्ति आयु सीमा, देश में 19 राज्यों की तर्ज पर 60 वर्ष करना आदि मांगों पर गंभीर चिंतन हुआ तथा मांग पत्र तैयार कर मुख्यमंत्री व शिक्षा सचिव को प्रेषित किया गया। इस बैठक में प्रदेश भर के पदाधिकारियों के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष उद्यम सिंह जम्वाल, हेम राज कायस्थ, वित्त सचिव अदित्य प्रकाश शर्मा व अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-latest-news/4-9-14-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%9a%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2/


No comments:

Post a Comment