Show your support

Monday, April 1, 2013

कहलूरी दंगल विजेता को 3100 रुपए संग गुर्ज

बिलासपुर — लखदाता पीर कुश्ती कमेटी बामटा की बैठक उपाध्यक्ष आशा राम की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें राजेंद्र सिंह को अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी के सदस्य सुनील कुमार व कै. दीनानाथ ने बताया कि बड़ी कुश्ती के विजेता को 6100 रुपए व गुर्ज दिया जाएगा व उपविजेता को 4100 रुपए की राशि बतौर इनाम दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कहलूरी कुश्ती विजेता को 3100 रुपए व गुर्ज तथा उपविजेता को 2100 रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ये कुश्तियां हर साल जनता के सहयोग से करवाई जाती हैं और लगभग 50 वर्षों से बामटा में होती आ रही हैं। उन्होंने बताया कि कुश्ती प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, यूपी व जे एंड के के नामी पहलवान भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि कहलूरी केसरी दंगल के लिए पहलवानों की 21 वर्ष आयु निर्धारित की गई है। इस मौके पर छिंज कमेटी के सदस्य आशा राम, शेर अली, हनीफ मोहम्मद, बहादुर सिंह, संजीव कुमार, रोशन लाल, नंद लाल, बलदेव ठाकुर, शंकर दास व संजीव पठानिया मौजूद रहे।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/bilaspur-news/%e0%a4%95%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%b2-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%8b-3100-%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%aa/

No comments:

Post a Comment