केलांग — लाहुल-स्पीति के मुख्यालय केलांग में पल्स पोलियो अभियान के प्रथम चरण के संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त लाहुल-स्पीति वीर सिंह ठाकुर ने की। उपायुक्त ने बताया कि जिला लाहुल-स्पीति में पल्स पोलियो अभियान की प्रथम चरण सात अप्रैल को आयोजन की जा रही है। उपायुक्त ने बताया कि जिला में पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए 50 पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे, जिसमें लाहुल क्षेत्र में 35 व स्पीति क्षेत्र में 15 पोलियो बूथ लोगों की सुविधा के लिए स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी अविभावकों व नागरिकों से जिला प्रदेश व देश को पोलियो मुक्त करवाने के लिए सहयोग करने का आह्वान किया। बैठक में कार्यकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी रंजीत वेद ने बताया कि जिला में शून्य से पांच वर्ष तक के लगभग 2152 बच्चे हैं, जिन्हें पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि लाहौल घाटी में 1042 व स्पीति घाटी में 1110 बच्चे हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य विभागों के लगभग 200 कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएंगी। बैठक में उन्होंने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के प्रथम चरण के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए हैं। इस दौरान विभिन्न पदाधिकारियों ने भाग लिया। बहरहाल लाहुल-स्पीति के मुख्यालय केलांग में पल्स पोलियो अभियान के प्रथम चरण के संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बैठक का आयोजन किया गया।
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/lahaul-spiti-news/%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%8b-2152-%e0%a4%97%e0%a4%9f%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%97%e0%a5%80/
Post a Comment