शिमला —शिमला सब्जी मंडी में लोकल फसल के दस्तक देते ही पिछले कुछ माह से आसमान छूते सब्जियों के दामों में गिरावट दर्ज हुई है। सब्जियों के दामों में आई गिरावट से गृहिणियों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। लोकल फसल के बाजार में आते ही सब्जियों के मूल्य में पांच से सात रुपए तक के दाम कम हो गए हैं। सब्जियों के थोक के दाम की बात करें तो कद्दू जो कि पिछले काफी समय से आठ से दस रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा था, जिसका दाम अब दो रुपए पहुंच गया है। शिमला सब्जी मंडी के महासचिव हेमराज का कहना है कि बाजार में नई फसल के पहुंचते ही सब्जियों के दामों में काफी गिरावट आई है।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/shimla-news/%e0%a4%9f%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%85%e0%a4%ac-15-%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a4%8f-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8b/
No comments:
Post a Comment