Show your support

Sunday, April 28, 2013

वीरगढ़ में साइंस ब्लॉक की नींव


नारकंडा —आईपीएच एवं बागबानी मंत्री विद्या स्टोक्स अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान अपने गृह क्षेत्र वीरगढ़ में शनिवार को 78 लाख रुपए की लागत से बनने वाले साइंस ब्लॉक का शिलान्यास किया। इस दौरान स्टोक्स ने वीरगढ़ में 58 लाख की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने मंगसू गांव में दो लाख से बनने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया। जाहिर तौर पर साइंस ब्लॉक और पीपीएचसी वीरगढ़ का शिलान्यास वर्ष 2007 में किया गया था। सत्ता परिवर्तन के बाद यह ठंड़े बस्ते में पड़ा रहा। सात वर्ष बीत जाने के बाद इसका भूमि पूजन मैडम स्टोक्स द्वारा किया गया। इस मौके पर सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री एवं बागबानी मंत्री विद्या स्टोक्स ने अपने संबोधन में कहा कि युवा शक्ति को आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा युवा शक्ति मेरी ताकत है। स्टोक्स ने कहा कि बागबानों के हित के लिए दागी सेब के प्लांट लगाए जाने की सरकार की योजना है। उन्होंने कहा कि सेब से चालू वर्ष में बीस हजार मीट्रिक टन जूस तैयार किया जाएगा। स्टोक्स ने कहा कि क्षेत्र खाली पड़े पदोें का प्राथमिकता के आधार पर भरे जाएंगे। वीरगढ़ में आईटीआई बनाई जाएगी तथा वीरगढ़-चलनू सड़क को पक्का किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा मगसू-शधला सड़क के निर्माण को राशि स्वीकृत की जा चुकी है। आईपीएच एवं बागबानी मंत्री विद्या स्टोक्स अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान अपने गृह क्षेत्र वीरगढ़ में शनिवार को 78 लाख रुपए की लागत से बनने वाले साइंस ब्लॉक का शिलान्यास किया। इस अवसर पर स्टोक्स शनिवार को कॉलेज खोलने के लिए भूमि का जायजा लेने के लिए जार पंचायत के तहत जीघाघाट पहुंची, जहां उन्होंने जार पंचायत के तहत जीघाघाट में ही खोला जाएगा। इस मौक पर एनएसयूआई पूर्व अध्यक्ष अतुल शर्मा, सुधीर और प्रकाश ठाकुर ने भी संबोधित किया।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-top-news/%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%89%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%80/

No comments:

Post a Comment