Show your support

Thursday, March 14, 2013

सपड़ी मोहल्ले में पांच जुआरी रंगे हाथ धरे

चंबा — शहर के सपड़ी मोहल्ले के एक निजी होटल के लैंटल पर पुलिस ने पांच लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस ने मौके पर जुआरियों के कब्जे से दांव पर लगे 34210 रुपए और ताश की गड्डी भी बरामद की है। पुलिस ने पांचों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया, जिन्हें बाद में जमानत मुचलका पर रिहा कर दिया गया। बताया जाता है कि सिटी पुलिस चौकी टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सपड़ी मोहल्ला स्थित एक निजी होटल के लैंटल पर छापा मारा। जहां पुलिस ने पाया कि पांच लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस को देखकर जुआरी हड़बड़ा गए। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दांव पर लगे रुपए व ताश के पत्ते कब्जे में लिए। पुलिस ने इन पांचों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। उधर, पुलिस प्रमुख बीएम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/chamba-news/%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a-%e0%a4%9c%e0%a5%81/

No comments:

Post a Comment