Show your support

Thursday, February 28, 2013

केंद्रीय विश्वविद्यालय पर राजनीति कर रहे कांग्रेस नेता : वालिया

केंद्रीय विश्वविद्यालय पर राजनीति कर रहे कांग्रेस नेता : वालिया भास्कर न्यूज. धर्मशाला। देहरा विकास मंच ने कांग्रेस नेताओं पर केंद्रीय विश्वविद्यालय के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। मंच के उपाध्यक्ष नरोत्तम नरेश वालिया ने बुधवार को जारी प्रेस बयान में कहा कि देहरा की पिछले लंबे समय से अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण धर्मशाला व देहरा में 30:70 के अनुपात में करने का वादा क्षेत्र की जनता से किया है। केंद्रीय विश्वविद्यालय के मामले में देहरा से भेदभाव किया गया तो मंच क्षेत्रवासियों के सहयोग से आंदोलन करने को मजबूर होगा। देहरा से अन्याय सहन नहीं किया जाएगा, देहरा को न्याय दिलाने के लिए मंच क्षेत्रवासियों के सहयोग से संघर्ष के लिए मजबूर होगा।



via Bhaskar http://www.bhaskar.com/article/HIM-OTH-c-77-62490-NOR.html

No comments:

Post a Comment