Show your support

Thursday, February 28, 2013

उचित मूल्य की दुकानों में मिलेगा सरसों का तेल : बाली

उचित मूल्य की दुकानों में मिलेगा सरसों का तेल : बाली भास्कर न्यूज. धर्मशाला/नगरोटा बगवां। नगरोटा बगवां विधान सभा क्षेत्र में चालू वित्त वर्ष में पेयजल एवं सिंचाई सुविधा पर 8 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। विभाग को पेयजल समस्या वाली बस्तियों में हैंडपंप लगाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के सभी राशनकार्ड धारकों को उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से सरसों का तेल उपलब्ध करवाने के निर्देश विभाग को दिए गए हैं। बाली ने कहा कि हाई स्कूल सरोत्री का दर्जा बढ़ाकर इसे जमा दो किया जाएगा। यह जानकारी परिवहन एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने बुधवार को नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के जलोट, बराणा, उपरली कोठी, पलाहचकलू, बालूगलोआ, घीण, मोरठ जसाई तथा बूसल में जनसमस्याएं सुनते हुए दी। बाली ने कहा कि 4 करोड़ रुपए की लागत से पेयजल सुविधा में सुधार के लिए विभिन्न 12 पेयजल योजनाओं का निर्माण एवं सुधार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त किसानों के खेतों को सिंचाई की सुविधा देने के लिए 8 सिंचाई योजनाओं पर साढ़े 3 करोड़ रुपए की राशि व्यय की जा रही है। जिसके...



via Bhaskar http://www.bhaskar.com/article/HIM-OTH-c-77-62488-NOR.html

No comments:

Post a Comment