Show your support

Thursday, February 28, 2013

अध्यापिकाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए कार्यशाला का आयोजन

अध्यापिकाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए कार्यशाला का आयोजन भास्कर न्यूज. धर्मशाला। जिला परिषद सभागार धर्मशाला में सर्व शिक्षा अभियान कार्यक्रम के तहत बुधवार को बाल विकास परियोजना विभाग के सौजन्य में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अध्यापिकाओं सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों को बच्चों को खेल-खेल में ज्ञान देने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान विभाग ने प्री-लैंग्वेज, प्री-मैथमेटिक्स, प्री-इवीएस का ज्ञान बच्चों किस प्रकार दिया जा सकता है इसके लिए प्रतिभागी अध्यापिकाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मध्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी एसके चौधरी, बाल विकास परियोजना अधिकारी दिनेश चंद्र शर्मा ने प्रतिभागियों को बच्चों के मानसिक विकास को लेकर विशेष टिप्स दिए। फोटो : 27डीएसएलए-6 कैप्शन : जिला परिषद सभागार धर्मशाला में बुधवार को सर्वशिक्षा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती अध्यापिकाएं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।



via Bhaskar http://www.bhaskar.com/article/HIM-OTH-c-77-62491-NOR.html

No comments:

Post a Comment