राजधानी का न्यूनतम तापमान पहुंचा माइनस 1.0 डिग्री, आज से साफ रहेगा मौसम
शिमला-बुधवार को शिमला ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली। वहीं, जाखू मंदिर में भारी बर्फबारी के बाद नजारा देखते ही बन रहा था। पर्यटक शिमला के इस मौसम का खूब आंनद लेते नजर आ रहे थे। दरअसल बीते मंगलवार को भारी बर्फबारी होने की वजह से जो पर्यटक शिमला के उपरी क्षेत्रों में नहीं जा पाए, उन्होंने ऐतिहासिक रिज मैदान पर ही बर्फबारी का खूब आनंद उठाया। पर्यटकों ने यहां पर सफेद चादर में लिपटे शिमला की अलग-अलग फोटो लेकर यहां पर खूब मजे किए। हालांकि मौसम के इस कड़े तेवर से स्थानीय लोग कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गए हैं। शिमला के न्यूनतम व अधिकतम तापमान में सामान्य से काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार को शिमला का न्यूनतम तापमान माइनस 1.0 डिग्री और कुफरी का माइनस 4.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बता दें कि मंगलवार रात को बर्फबारी होने के बाद हालांकि बुधवार दोपहर तक मौसम साफ रहा। बर्फ के साथ खिलली धूप में पर्यटकों ने लुत्फ उठाया। फिलहाल शिमला में आज से मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान 3 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। वहीं 4 फरवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा। बता दें कि जिला के उपरी क्षेत्रों में बर्फ जमने की वजह से लोगों को खासी दिक्कतें हो रही हैं। फिलहाल शिमला में ताजा बर्फबारी के बाद एक बार फिर से कड़ाके की ठंड हो गई है। शिमला में ताजा हिमपात देख सैलानियों के चेहरे भी खिल उठे।
The post हिल्सक्वीन ने ओढ़ी सफेद चादर appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
No comments:
Post a Comment