शिमला में दोपहर बाद हल्की बर्फबारी, आज खिलेगी धूप, 20 से 22 तक फिर होगी बर्फबारी
शिमला – जिला शिमला में शीतलहर का प्रकोप जारी है। शनिवार को भी अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहा। आसमान में दिनभर काले बादल घिरे रहे। वहीं, दोपहर बाद शिमला में हल्की बर्फबारी भी हुई। बर्फबारी होने से शिमला के अधिकतम तापमान में फिर से गिरावट आई है, जबकि ऊपरी शिमला में बीते दिनों के दौरान हुई बर्फबारी से कडाके की ठंड पड़ रही है। शिमला में सुबह के समय हल्की धूप खिली थी, मगर दिन के समय आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल दिया था। दोपहर बाद तो शिमला में घनघोर अंधेरा घिरा रहा। शिमला में पहले तो हल्की बर्फबारी हुई। वहीं, 2ः30 बजे के बाद शिमला में ओलावृष्टि भी हुई। इसके बाद शिमला में बारिश हुई, जिससे शिमला एक बार फिर से शीतलहर की चपेट में आ गया है। बर्फबारी और ओलावृष्टि से शिमला के अधिकतम तापमान में फिर से गिरावट रिकॉर्ड की गई है। अधिकतम तापमान में एक डिग्री तक की गिरावट आंकी गई है। शिमला में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री में चल रहा है। कुफरी, नारकंडा व खडापत्थर में तापमान माइनस डिग्री में रिकॉर्ड किया गया है। तापमान में चल रही गिरावट से जनता को सुबह व शाम के समय कडाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
जिला में तीन दिन तेवर दिखाएगा मौसम
जिला शिमला में रविवार को मौसम साफ बना रहेगा, जबकि 20 जनवरी से मौसम फिर से रौद्र रूप दिखा सकता है। जिला में 21 जनवरी को अनेक स्थानों पर बारिश बर्फबारी होगी। 23 जनवरी को भी कुछ स्थानों पर बारिश बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही है।
The post आज ब्रेक लेगा अंबर, कल से बारिश appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
No comments:
Post a Comment