सात दिन के प्रवास के बाद सुनाया फलादेश, क्षेत्रवासियों ने ढ़ोल नगाड़ों के साथ किया भव्य स्वागत
रामपुर बुशहर –रामपुर उपमंड के बारहबीस क्षेत्र के कीम गांव के आराध्य देवता नगेला अपने सात दिनों के स्वर्ग प्रवास को पूरा कर सोमवार को अपने मंदिर लौट आए है। अपने आराध्य देव के स्वागत के लिए सुबह से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का जुटना शुरू हो गया था। लोगों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों पर पूजा अर्चना के साथ मंदिर लोटने पर देवता का स्वागत किया। इस दोरान हजारों की संख्या में बारहबीस के लोग मौजूद रहे। देवता नगेला के मंदिर पहुंचने के पश्चात पुजारी मोहन धुली ने देव खेल के माध्यम से वार्षिक फलादेश का बखान किया। देवता नगेला के बखान के अनुसार ये साल खेतीबाड़ी व फसल के लिए बहुत अच्छा रहेगा। साथ ही देवता नगेला इस वर्ष अपने 12/20 के क्षेत्रवासियों के लिए स्वर्ग से सुख व समृद्धि लेकर आए हैं। उन्होंने वार्षिक फलादेश में बताया कि क्षेत्र में साल भर पैदा होने वाली सभी फसलों की अच्छी पैदावार होगी और किसान बागबानों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा। साथ ही वर्ष भर क्षेत्रवासियों में सुख व समृद्धि बनी रहेगी। सोमवार को देव आगमन के पश्चात मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने देवता के दर्शन कर आर्शिवाद भी प्राप्त किया। वहीं देवता के स्वर्ग प्रवास से वापस मंदिर लोटने पर नाटियों का भी खूब दौर चला। लोगों ने दिन भर पारंपरिक वाद्ययंत्रो की धुनों पर जमकर नृत्य किया। पुजारी मोहन धुली ने बताया कि ऊपरी हिमाचल के अधिकतर देवी देवता मकर संक्रांति से महीने भर के स्वर्ग प्रवास पर निकल जाते है। कीम के देवता नगेला का स्वर्ग प्रवास मात्र सात दिनों में ही समाप्त हो जाता है, जिसके बाद वे अपने मंदिर लौट आते है। इसे अलावा बारहबीस क्षेत्र के ही करेरी गांव के नाग देवता पंद्रह दिन बाद अपने मंदिर लौटते है। अन्य सभी देवी देवता एक माह बाद ही स्वर्ग से अपने मंदिरों में वापस आते है।
The post स्वर्ग से लौटे देवता… कीम गांव में महाभीड़ appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
No comments:
Post a Comment