Show your support

Tuesday, January 21, 2020

500 कर्मचारियों को मिलेंगे नए आवास

कृष्णानगर में नगर निगम के कर्मियों को मिलेगी सुविधा, स्मार्ट सिटी के तहत होगा काम

शिमला –स्मार्ट सिटी मिशन के तहत कृष्णानगर में रह रहे नगर निगम के 500 से ज्यादा कर्मचारियों को नए सरकारी आवास मिलेंगे। आम जनता के लिए भी सामुदायिक केंद्र, पार्क, वार्ड दफ्तर जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। नगर निगम शिमला व हिमुडा के साथ सोमवार को हुई बैठक में देश की पांच नामी फर्मों ने अपनी अलग-अलग प्रेजेंटेशन दी। इस दौरान इन फर्मों ने अपनी प्रेजेंटेंशन में नई तकनीकों से अवगत करवाया। बैठक में नामी पांच फर्मों द्वारा दी गई प्रेजेंटेशन में से टेक्नीकल डिटेलस फाइल कर ली गई हैं। अब इन टेक्नीकल डिटेलस के हिसाब ने जल्द काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए पहले टेंडर अप्लोड किए जाएंगे। ऐसे में अब जल्द से जल्द कृष्णानगर में पुरानी बिल्डिंगस को रेनुएट किया जाएगा। इस क्षेत्र में जहां भवनों की हालत खस्ता है, उन्हें नया बनाया जाएगा। हालांकि यहां पर अभी प्रोपोजल फाइनलाइज होना है। इसी के साथ लोअर बाजार व गंज बाजार में जो दुकानें हैं वहां प्री फेयर स्ट्रक्चर बनाए जाएंगे। बैठक में हिमुड़ा को इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि इस कार्य के लिए हिमुड़ा ने पिछले एक महीने में लोअर बाजार व गंज बाजार की दुकानों  व एरिया की मेजरमेंट कर फील्ड वर्क कर दिया है।  इसके बाद इन क्षेत्रों में जो कार्य किए जाने हैं उनमें तेजी लाने के लिए सोमवार को नामी फर्मों द्वारा प्रेजेंटेंशन दी गई। बताया जा रहा है कि 28 फरवरी तक इस कार्य के लिए भी टेंडर फाइनलाइज कर दिए जाएंगे।  यह बैठक हिमुडा केअजेक्टिव डायेरक्टर मैनेजर निशांत ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में नगर निगम और हिमुडा के अधिकारियों की एक टीम, नगर निगम के अधिकारी व स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के महाप्रबंधक नितिन गर्ग भी मौजूद रहे। बता दें कि कृष्णानगर इलाके में सरकारी कर्मचारियों के 26 ब्लॉक चिन्हित किए गए हैं, जिनका कायाकल्प किया जाएगा। कई ब्लॉक ऐसे हैं, जो जर्जर हो चुके हैं। इन्हें गिराकर ओल्ड लाइन पर प्री फेब स्ट्रक्चर से आवास बनाए जाएंगे। कई भवनों में मरम्मत कार्य किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान कई भवन ऐसे हैं जो अभी एक मंजिला हैं। इन्हें ढाई मंजिल बनाने पर वार्ड के लोगों के लिए भी सुविधाएं दी जा सकती हैं। इनमें सामुदायिक केंद्र, वार्ड दफ्तर, स्वास्थ्य केंद्र आदि बनाने की योजना तैयार हो रही है। निगम की खाली पड़ी जमीन पर पार्क बनाने की भी तैयारी है।

The post 500 कर्मचारियों को मिलेंगे नए आवास appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

No comments:

Post a Comment