रामपुर बुशहर –स्कूल में आयोजित होने वाले वार्षिक समारोह राजनीति का केंद्र बनते जा रहे है। जिस पर लाखों रूपए का खर्चा हो रहा था। इसी पर अंकुश लगाते हुए इस बार रामपुर स्थित पदम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ने मिसाल कायम की है। उक्त स्कूल प्रबध्ांन ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी को मुख्य अतिथि बुलाकर वार्षिक समारोह बखूबी संपन्न कर दिया। लेकिन अब चर्चा का बाजार गर्म है कि आखिर ऐसे कैसे हो गया। यहां तक कि कई राजनीतिक नेता इस बात की जांच में जुटे है कि आखिर वार्षिक समारोह बिना किसी राजनीतिक नेता के आखिर कैसे संपन्न हो गया। लेकिन ये कदम उठाने वाला पदम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अभी तक एकमात्र स्कूल बन गया। जबकि ये स्कूल रामपुर के केंद्र में स्थित है। ऐसे में इस पर सभी की नजरें रहती है कि आखिर इस स्कूल के वार्षिक समारोह में कौन शिरक्त कर रहा है। लेकिन ये नई पहल शुरू हुई है। इस वार्षिक समारोह से अन्य स्कूल प्रबंधन भी सीख लेगें कि स्कूल का फंड स्कूल की बेहतरी पर ही खर्च होना चाहिए। बताते चले कि प्रदेश के शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी ये कहते है कि स्कूल समारोह में टोपी, शॉल व अन्य सामान देना तर्कसंगत नहीं है। यानि वह भी इस बात का समर्थन करते है कि स्कूल में बेवजह का खर्चा नहीं होना चाहिए। इसी बात को पदम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ने भी माना है। अब चर्चा ये है कि जब पदम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला प्रबंधन ऐसा कर सकता है तो अन्य स्कूलों को भी ये फॉलो करना चाहिए।
The post बिना नेता हुआ एनुअल फंक्शन appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
No comments:
Post a Comment