Show your support

Sunday, January 12, 2020

अंडमान निकोबार से लौटे पार्षद

शिमला – शिमला के पार्षद अंडमान निकोबार के स्टडी टूर से वापसी कर शनिवार को शिमला पहुंचे। स्टडी टूर में गए पार्षदों ने बताया कि उन्हें वहां का मौसम खास तौर पर  साफ-सफाई की जो व्यवस्था है उसे देख कर काफी अच्छा लगा। वेस्ट पलास्टिक का वहां पर बहुत अच्छे से निपटारा व इस्तेमाल में लाया जाता है। हालांकि शिमला में इस प्रोजेक्ट के तहत जनता में कम जागरूकता देखी जा रही है। जिससे शहर में इस प्लास्टिक से होने वाले समस्याओं और गंदगी है। अंडमान निकोबार में दुकान दार भी प्लास्टिक से होने वाली गदंगी से परिचत है और वह इसके लिए जागरूक है। ऐसे में वह समाज के  सहयोग व साफ-सफाई को बनाए रखने के लिए भी जागरूक है। लोगों को भी इसके लिए जागरूक किया जाता है। दुकानों से लिए जाने वाला प्लास्टिक  से कुड़ा न फैले इस बात को भी सुनिश्चित किया गया है। पार्षद दिवाकर ने बताया कि अंडमान निकोबार में भी पायलेंट प्रोजेक्ट के तहत छह वार्डो में प्रोजेक्ट को शुरू कर रहें है। यहां पर प्लास्टिक को सड़कों में इस्तेमाल किया जाता है। जिससे यहां की सड़के काफी मेनटेंन और साफ है। यहां पर भी प्लास्टिक को खरीदा जाता है और प्लास्टिक से गंदगी न फैले इस बात को सुनिश्चित किया जाता है। हैरानी की बात यह है कि यहां पर युवाओं व जरूरत मदों को रोजगार मिल सकें यह भी सुनिश्चित किया जाता है। यहां पर लोग किसी तरह का कार्य करने में कोई शर्म नहीं करती। इस बार निगम के पार्षद और अधिकारी का यह स्टडी टूर सात से लेकर 11 जनवरी तक रहा। जिसमें प्लाटिक वेस्ट मनेजमेंट के बारे में कई महत्वर्पण जानकारियां हासिल की गई। हालांकि शिमला में प्लास्टिक पूरी तरह से बेन है बावजूद इसके जो प्लास्टिक है उसे शहर में दुकानों में पैकिंग वाले समानों में इस्तेमाल किया जाता है। खास तौर पर खाने पीने की सामग्री के माध्यम से प्लास्टिक शहर में आ रहा है। अब निगम के पार्षद प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के बारे में नई तकनीकों के बारे में विस्तार से स्टडी कर आऐ है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि पार्षदों के इस टूर में जो सिखा है उसे शहर के विकास के लिए प्रयोग में लाया जाएगा।

The post अंडमान निकोबार से लौटे पार्षद appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

No comments:

Post a Comment