चौपाल। यूथ वेलफ़ेयर एसोसिएशन चौपाल ने बीते दिनों सामूहिक बलात्कार के बाद डाक्टर प्रियंका की मौत करने वाले दोषियों को तुरंत सजा देने के समर्थन में चौपाल में कैंडल मार्च निकाला। आज सुबह 11 बजे चौपाल में सैकड़ों लोगो ने कैंडल मार्च किया। यूथ वेलफ़ेयर एसोसिएशन चौपाल के अध्यक्ष रोहित शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की संपूर्ण जनता मांग कर रही है कि डाक्टर प्रियंका के कातिलों को फांसी पर लटकाया जाए। देश की कोई भी महिला आज सुरक्षित नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रपति से मांग की है कि इन दरिंदों को तुरंत प्रभाव से फांसी पर लटकाया जाए।
The post दरिंदों को सजा देने के लिए कैंडल मार्च। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment