Show your support

Monday, December 2, 2019

माफिया पर लगाम कसेगी सरकार

सोलन में बोले वन मंत्री, फोरेस्ट गार्ड्स को दिए जा रहे हथियार

नौणी –प्रदेश में लगातार पैर पसार चुके वन माफिया पर प्रदेश सरकार ने लगाम कसने की तैयारी कर ली है। सोलन पहुंचे वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि वन माफिया को नियंत्रित करने के लिए अब फोरेस्ट गार्ड को हथियार मुहैया करवाए जाएंगे, ताकि होशियार सिंह जैसे मामले देखने को न मिलें। उन्होंने कहा कि अभी तक 200 गार्डों को हथियार दिए जा चुके हैं और सरकार इस विषय में और सुधार करने की सोच रही है।   वन, परिवहन व खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में अब कंडक्टरों व ड्राइवरों की कमी नहीं खलेगी। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया चली हुई है। लगभग 125 ड्राइवरों को भर्ती हो गई है। उन्होंने नौणी विश्वविद्यालय में खेल मैदान के लिए एक करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में हॉकी खेल के लिए एस्टो टर्फ मैदान स्थापित करने का मामला केंद्र सरकार से उठाया जाएगा। उन्होंने युवाओं से फिट इंडिया मूवमेंट में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने तथा नशे से दूर रहने का आह्वान किया। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में बाह्य सहायता प्राप्त एवं विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित अनेक परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इनमें से अनेक परियोजनाएं कृषि, बागबानी एवं वानिकी गतिविधियों पर आधारित हैं।  परिवहन मंत्री ने इस अवसर पर सभी से आग्रह किया कि यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें और प्रदेश में दुर्घटनाओं में कमी लाने के प्रदेश सरकार के प्रयासों में सहभागी बनें। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि विश्वविद्यालय को प्राकृतिक खेती को लोकप्रिय बनाने की दिशा में कार्य करना होगा।

The post माफिया पर लगाम कसेगी सरकार appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment