तस्कर के किराए के मकान में मिली नशे की खेप, आरोपी धरा
पंडोह –राज्य नारकोटिक्स यूनिट कुल्लू की टीम ने रविवार दोपहर को पनारसा में एक तस्कर के किराए के मकान में छापामारी कर नशे की खेप बरामद की है। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत सीआईडी के पुलिस थाना भराड़ी में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, नारकोटिक्स यूनिट की इस कार्रवाई नशे के सौदागरों में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि आरोपी किराए के मकान से ही नशे का कारोबार चला रहा था। रविवार दोपहर को गुप्त सूचना के आधार पर नारकोटिक्स यूनिट कुल्लू की टीम ने पनारसा में दबिश दी और घर से एक किलो 20 ग्राम भुक्की, 254 ग्राम अफीम के साथ 34 ग्राम चरस बरामद की। इसके अलावा टीम को आरोपी के कब्जे से वेइंग स्केल व प्लास्टिक रैपर भी मिले हैं। आरोपी की पहचान योगराज निवासी गांव व डाकघर दमसेहड़ उपतहसील बालीचौकी, जिला मंडी के रूप में हुई है। बता दें कि नशे के विरूद्ध चलाए गए विशेष अभियान नारकोटिक्स यूनिट लगातार कार्रवाई कर रही है और नशे के सौदागरों को सलाखों के पीछे डाल रही है। उधर, नारकोटिक्स यूनिट कुल्लू के डीएसपी रोहित मृगपुरी ने बताया कि पनारसा में एक व्यक्ति को किराए के मकान से नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि नशे के विरुद्ध अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
The post पनारसा में पकड़ी भुक्की-अफीम appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment