जिला के सराहन में सबसे ज्यादा 31 मिलीमीटर बारिश दर्ज,रोहड़ू के खदराड़ा में चार फीट मोटी सफेद चादर
बागबानों को मिली राहत,शहर में पर्यटन चमका, पर मुश्किलें भी बढ़ी
जिला शिमला शीतलहर की चपेट में आ गया है। जिला के ऊचांई वाले क्षेत्रों में रूक रूक बर्फवारी का क्रम जारी है। वहीं जिला के निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है। बारिश व बर्फवारी से समूचे जिले में कडाकें की ठण्ड़ पड रही है। जिला के कुफरी, नारकण्ड़ा, खडापत्थर व चौपाल में न्यूनतम तापमान जमाब बिन्दू से नीचे आ गया है। शिमला का पारा भी लुढ़क कर एक डिग्री तक पहुचं गया है। तापमान में आई गिरावट से जिला शिमला में हाड़कपाने वाली ठण्ड़ पड़ रंही है। जिला शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में अधिकतर क्षेत्रों में बर्फवारी रिकॉर्ड की गई है। जिला के कुफरी, नारकण्ड़ा, रोहडू के ऊचांई वाले क्षेत्रों सहित चौपाल व खड़ापत्थर में भारी बर्फवारी हुई है। हालांकि प्रशासन द्वारा अवरूद्व सडकों को बहाल करने के लिए युद्व स्तर पर कार्य किया जा रहा है। मगर भारी बर्फवारी के कारण अभी भी कई मार्गो पर यातायात बहाल नहीं हो पाया है।
राजधानी शिमला की जाखू हिल्स में बीते गुरूवार रात का हल्का हिमपात हुआ था। शिमला में दिन के समय मौसम साफ बना रहा। दिन के समय हल्की धूप भी खिली। मगर शाम के समय फिर से आसमान में काले बादलों के घिरने के साथ ही झमाझम बारिश का क्रम जारी हो गया। जिससे जिला शिमला शाम के समय फिर से कडाकें की ठण्ड़ की चपेट में दिखा।
रोहडू के खदराडा में 57 सेटीमीटर हिमपात
जिला शिमला के खदराड़ा में सबसे ज्यादा 57 मिलीमीटर बर्फवारी रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा जिला के खडापत्थर, कुफरी, नारकण्ड़ा,चौपाल व मतियाना में भी बर्फवारी हुई है। बर्फवारी से जिला भर में हाडकपाने वाली ठण्ड़ पड़ रही है। मौसम के मिजाज अगामी दिनों के दौरान भी ऐसे ही बने रहते है तो जिलावासियों को ओर ठण्ड़ की मार झेलनी पड सकती है।
जिला शिमला में 15 दिसम्बर तक मौसम खराब
जिला शिमला में 15 दिसम्बर तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान जिला के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश व बर्फवारी होने की सभावना जताई जा रही है। जो जिला शिमला में लोगों को कडाकें की ठण्ड़ की चपेट में ले सकता है।
The post जाखू-रिज पर पहुंची बर्फ,हिल्सक् वीन व्हाइट व्हाइट appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment