नगरोटा बगवां कालेज में इंटर कालेज महिला मुक्केबाजी प्रतियागिता शुरू हुई । पहले दिन जोरदार मुकाबले हुए। इस दौरान 48 किलोग्राम भार वर्ग में रामपुर की उपमा ने मंडी की पूनम को परास्त किया। इसी तरह सुंदरनगर की नेहा ने सोलन की अंजलि को मात दी। इससे पहले तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत के. शर्मा ने किया जिन्होंने बॉक्सिंग को स्वास्थ्य के साथ महिलाओं की आत्मरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण खेल बताया । प्रतियोगिता में प्रदेश के लगभग 21महाविद्यालयों से सौ के करीब महिला मुक्केबाज भाग ले रही हैं । इसमें कई नेशनल और इंटरनेशल प्लेयर्ज शामिल हैं
The post नगरोटा बगवां में छाया रामपुर की उपमा का पंच, इंटर कालेज मुक्केबाजी में पाई जीत appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment