शातिर कुलदीप शर्मा की जाली आईडी पर भेज रहे मैसेज
डैहर-फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर गलत मैसेज करने के मामले तो आय दिन पुलिस में दर्ज होते रहते है, लेकिन इस मर्तबा फेसबुक पर नाटी किंग कुलदीप शर्मा के नाम से शरारती तत्त्वों ने फेक फेसबुक आईडी बनाकर नाटी किंग कुलदीप शर्मा के नाम से गलत मैसेज किए जा रहे हैं। नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने आउट ऑफ स्टेशन होने के कारण दूरभाष पर ही एसपी नाहन को इस बारे में शिकायत करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया ग्रुप के माध्यम से नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने कहा कि वह यह जानकर बेहद दुखी हैं कि जब उन्हें पता लगा कि उनके नाम का इस्तेमाल करते हुए शरारती तत्त्वों ने फेसबुक फेक आईडी से कई लोगों को गलत मैसेज भेजे हैं। नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने अपने समस्त प्रसंशकों से फेक फेसबुक आईडी से भेजे गए झूठे मैसेज पर माफी मांगते हुए कहा कि उनके फैंस फेक फेसबुक आईडी से न जुड़े और फेसबुक पर उनका मात्र एक ही पेज है, जो नाटी किंग कुलदीप शर्मा के नाम से है और इस पर डेढ़ लाख के करीब फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर भी उनका एक ही अकाउंट है। फैंस उनके एकमात्र फेसबुक पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट को ही फॉलो करें।
The post नाटी किंग का फेक फेसबुक अकाउंट appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment