कुल्लू। जिला कुल्लू के लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले शातिर युवक को कुल्लू पुलिस की विशेष टीम ने झारखंड में दबोचा है। पुलिस ने शातिर को गिरफ्तार करने के बाद पहले झारखंड न्यायालय में ही पेश किया, जहां से उसे छह दिनों ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शातिर ने 13 लाख रुपए की दो मामलों में ऑनलाइन ठगी की थी। पुलिस थाना कुल्लू और निरमंड में मामला सामने आने के बाद से ही पुलिस शातिर की तलाश कर रही थी। पुलिस विभाग कुल्लू ने दोनों मामलों में डीएसपी शक्ति सिंह के नेतृत्व पुलिस की विशेष टीम झारखंड में जांच करने के लिए भेजी। इस दौरान पुलिस ने शातिर को ट्रेस किया। वह उसी फोन का इस्तेमाल कर रहा था, जिससे उसने ऑनलाइन ठगी की थी। बता दें कि शातिर के खिलाफ कुल्लू सदर थाने में तीन लाख और पीएस निरमंड में दस लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। शातिर की पहचान 30 वर्षीय रवि दास निवासी मधुबनी डाकघर छोटा अंबोन्ना गोपालगंज जिला धनबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने शातिर युवक को उसके ससुराल से गिरफ्तार किया है।
The post कुल्लू पुलिस ने झारखंड में दबोचा ठग appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment