Show your support

Thursday, December 5, 2019

अवैध निर्माण पर फिर चला डंडा।

नाहन। हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के आदेशों पर आज नाहन शहर में एक बार फिर अवैध कब्जे हटाने का अभियान शुरू हो गया है। जिला दंडाधिकारी ने सुरक्षा की दृष्टि से शहर में धारा 144 को भी लागू कर दिया है। दरअसल हाई कोर्ट के आदेशों को अमलीजामा पहनाने के लिए नगर परिषद द्वारा चौथे चरण में करीब 50 अवैध कब्जे हटाए जाने हैं। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर ने बताया कि आज पूरे दिन में लगभग 20 कब्जों को हटाने का कार्य पूरा कर दिया जाएगा। इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल के साथ 160 नगर पालिका के कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं।

The post अवैध निर्माण पर फिर चला डंडा। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment