शिमला। शिमला के टुटू में शतिरों ने दिन-दहाडे घर में सेंध मारी की घटना को अंजाम दिया है। अश्वनी कुमार ने बताया कि वह व उसकी पत्नी बुधवार सुबह के समय घर से कार्यालय के लिए निकले। उनके बच्चे स्कूल व कालेज गए हुए थे। जब दोपहर 10:30बजे के करीब बच्चे घर लौटे तो देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ था। बच्चों ने इसकी सूचना अपने माता पिता को दी। उन्होंने घर आकर देखा तो सोने के छह सेट, सोने के दो कंगन, कानों के डायमडं सेट, सोने की दो चेन सहित शातिर एक हजार रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर गए हैं। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
The post टुटू से नकदी और जेवर ले उड़े appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
No comments:
Post a Comment