गलनेे की कगार पर करोड़ों से बनी खनेरी अस्पताल की छत, कई सालों से नहीं हुआ पेंट, अस्पताल की उचित देखभाल की उठी मांग
सुन लो… सरकार
रामपुर बुशहर-करोड़ो की लागत से बना महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर खनेरी आज बदहाली के आंसू बहा रहा है। मरम्मत और देखरेख के अभाव में वर्तमान समय में खनेरी अस्पताल की छत जंग लगने से सड़ने के कगार पर पहुंच गई है। ऐसे में यदि जल्द ही छत की मरम्मत का कार्य शुरू नही हो पाता तो छत को खासा नुक्सान हो सकता है। गौर रहे कि रामुपर स्थित खनेरी अस्पताल में रामपुर के साथ साथ किन्नौर, कुल्लू व मंडी जिलों हजारो लोग भी रोजाना यहां ईलाज के लिए पहुंचते है। लेकिन फिर भी अस्पताल प्रबंधन इस अस्पताल की देखरेख को गंभीर नहीं है। वर्तमान समय में खनेरी अस्पताल में दो भवन अपनी सेवाऐं दे रहे है। जिसमें एक भवन में चिकित्सकों की ओपीडी बैठती है और दूसरे भवन में अस्पताल प्रबंधन के साथ लंबी बिमारी से जूझ रहे मरीजों का ईलाज किया जाता है। बावजूद इसके दोनो भवनों की छत सड़ रही है। यदि भवन की छत पर अब भी पेंट करने के साथ साथ इसकी मरम्मत नहीं की गई तो यह किसी भी समय गिर सकती है। वार्ड नंबर-नौ के पार्षद विशेषर लाल सहित रचोली पंचायत प्रधान लाल चंद, उप प्रधान नारायण, मनोज कुमार, दर्शन दास, दौलत राम, हीरा लाल, मंगल राम, देवी राम आदि कहना है कि खनेरी अस्पताल का निर्माण लोगों की बीमारी को ठीक करने के लिए किया गया था, लेकिन यह आज अपने आप ही कई प्रकार की बीमारियों से ग्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पहले ही बहुत सी कमियां है, जिससे लोगों को आए दिन दो चार होना पड़ता है। अब अस्पताल की छत भी सड़ रही है। लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि रोजाना हजारों लोग इस अस्पताल में पहुंचे है तो अस्पताल प्रबंधन क्यों इसकी उचित देखरेख नही कर पा रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल छत को ज्यादा नुक्सान नहीं हुआ है। यदि समय रहते इसकी मरम्मत कार्य शुरू नही हुए तो भविष्य में अस्पताल की मरम्मत पर कहीं अधिक राशी व्यय करनी पड़ सकी है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन से छत की मर मत कर, उस पर पेंट करने की मांग की, ताकि इसे बचाया जा सके।
The post सड़ने को छोड़ी करोड़ों की छत appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
No comments:
Post a Comment