Show your support

Friday, December 6, 2019

हैदराबाद एनकाउंटर पर बोले जयराम ठाकुर, अभी बड़ा कमेंट नहीं करूंगा, दुराचार की घटनाएं रोकनी होंगी

हमीरपुर । मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि हैदराबाद गैंगरेप कांड दिल दहला देने वाला था। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी को मिलकर ठोस प्रयास करने होंगे। घटना के आरोपियों के एनकाउंटर पर सीएम ने कहा कि अभी इस मसले पर बड़े कमेंट का समय नहीं है। सीएम शुक्रवार को हमीरपुर के एकदिवसीय दोरे पर पत्रकारों से मुखातिब थे। धर्मशाला में नौ दिसंबर से शुरू होने वालें शीतकालीन सत्र पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि विपक्ष रचनात्मक भूमिका निभाते हुए लोकहित के मुददों को सत्र में उठाए। बाद में उन्होंने राज्य स्तरीय हृमीर उत्सव का भव्य शुभारंभ किया। उन्होंने यहां करोड़ों के उद्घाटन और शिलान्यास किए।

The post हैदराबाद एनकाउंटर पर बोले जयराम ठाकुर, अभी बड़ा कमेंट नहीं करूंगा, दुराचार की घटनाएं रोकनी होंगी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment