Show your support

Friday, December 6, 2019

धर्मशाला में ओरिएंटल बैंक आफ कामर्स में भीषण अग्रिकांड,लाखों का नुकसान

कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला के कोतवाली बाजार में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शाखा में भीषण अग्रिकांड से लाखों का नुकसान हुआ है। देर रात लगी आग से बैंक की शाखा का सारा सामान और दस्तावेज भी जलकर राख हो गए हैं। हालांकि दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। लेकिन इससे पहले ही लाखों का सामान जलकर राख हो चुका था। इसके बाद पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर आग लगने के कारणों की जांच की। अब फॉरेंसिक टीम द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। बैंक मैनेजर ने कहा कि मुख्य कार्यालय से टीम आ रही है और उनके द्वारा भी नुकसान का निरीक्षण किया जाएगा।

The post धर्मशाला में ओरिएंटल बैंक आफ कामर्स में भीषण अग्रिकांड,लाखों का नुकसान appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment