Show your support

Wednesday, December 4, 2019

केंद्र दबाव से, हिमाचल चल रहा ख्बाव से

कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल का आरोप, जिम्मेदारी से भाग रही सरकार

शिमला – प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा है कि उद्योपतियों में भाजपा की केंद्र सरकार का भय साफ नजर आ रहा है। प्रसिद्ध उद्योगपति बजाज समूह के चेयरमैन राहुल बजाज ने देश की अर्थव्यवस्था की दुर्दशा से लेकर अन्य ज्वलंत मुददों को लेकर गृहमंत्री के समक्ष बेबाक राय रखी, लेकिन किसी अन्य उद्योगपति ने न तो उनकी कही बातों का विरोध किया और न सरकार के बचाव में कोई सामने आया, जो कि दिखाता है कि देश के हर वर्ग के लोगों के मन में सरकार का डर भीतर तक समा चुका है। यहां जारी प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों पर सवालों के जवाब सरकार को देने चाहिए, उनसे सरकार बचती भागती फिर रही है। महंगाई ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। अर्थव्यवस्था का दिवाला निकल गया है। बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है तथा प्याज के दामों ने सेंचुरी पार कर ली है। सरकार देश की जनता को जवाब दे कि इन हालातों के लिए कौन जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि संसद में बहुमत मिलने के बाद भी ऐसी कौन सी शक्तियां हैं, जो सरकार को काम करने से रोक रही हैं। कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि ऐसे ही हालातों से हिमाचल सरकार भी गुजर रही है। फर्क सिर्फ  यही है कि प्रदेश की भाजपा सरकार को दो साल में यही पता नहीं चला है कि कैसे काम किया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र में रूआब व दवाब की राजनीति से और प्रदेश में ख्बाव दिखाकर मन बहलाया जा रहा है।

संगठन में आएंगे निष्ठावान

हिमाचल में कांग्रेस संगठन को लेकर रजनी पाटिल ने कहा कि प्रदेश में सभी छोटी-बड़ी कार्यकारिणियां भंग करने के बाद अब हाइकमान की नजर उन निष्ठावान चेहरों पर टिकी है, जो कि बिना किसी  पद की लालसा के अब तक पार्टी का काम करते आए हैं।

The post केंद्र दबाव से, हिमाचल चल रहा ख्बाव से appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment