Show your support

Wednesday, December 4, 2019

रोहतांग पर बर्फीली हवाओं ने रोके बीआरओ के कदम

मनाली – रोहतांग की बहाली में जुटे बीआरओ के लिए दर्रे पर चलने वाली बर्फीली हवाओं ने नई चुनौतियां पैदा कर डाली हैं। एक तरफ बीआरओ के जवान सड़क से बर्फ हटा आगे बढ़ रहे हैं, तो दूसरी तरफ दर्रे पर दोपहर बाद चलने वाली बर्फीली हवाएं सड़क पर बर्फ फिर जमा दे रही हैं। मंगलवार को मनाली की तरफ से बीआरओ की टीम मढ़ी से आगे बर्फ हटाते हुए पहुंच गए हैं, जबकि लाहुल की तरफ से बीआरओ की टीम लगातार दर्रे की तरफ बढ़ रही है। बीआरओ का कहना है कि मिशन रोहतांग को हर हाल में जीतने के लिए सीमा सड़क संगठन के जवान प्रयास कर रहे हैं।

The post रोहतांग पर बर्फीली हवाओं ने रोके बीआरओ के कदम appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment