Friday, December 13, 2019

चूड़धार से हरिपुरधार तक आ पहुंंची बर्फ,नाहन से कनेक्शन कटा

 सिरमौर जिला की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में दो दिन से लगातार बफऱ्बारी हो रही है। वहां चार फीट से जयादा बर्फ गिरी है। वहीं नोहराधार व हरिपुरधार में रात को करीब दो इंच से ज्यादा सफेद चादर बिछ चुकी है। शुक्रवार सुबह से ही इन क्षेत्रों में बफऱ्बारी का दौर जारी हैं। पहले जहां चोटियों पर बर्फ गिरी थी वहीं आज शुक्रवार को नीचे गांव बाजारों में भी बर्फ ने दस्तक दे दी है। क्षेत्र की पहाडिय़ां बर्फ से लकदक हो चुकी हैं। दूसरी ओर बिजली पानी, सड़के अवरुद्ध हो गई हैं। कई मुख्य मार्ग बंद हो चुके है। बर्फबारी से कुपवी – नोहराधार, नाहन हरिपुरधार मार्ग बन्द हो चुके हैं। लोग अपने गंतव्य तक पैदल सफर कर रहे है।

The post चूड़धार से हरिपुरधार तक आ पहुंंची बर्फ,नाहन से कनेक्शन कटा appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment