Friday, December 13, 2019

आपने नहीं देखा होगा ध्वाला का ऐसा डांस

धर्मशाला। धर्मशाला में इन दिनों सियासत और संस्कृति का ख़ूब नज़ारा देखने को मिल रहा है,। जहां दिन के उजाले में सत्ता पक्ष-विपक्ष के विधायकों-मंत्रियों में खूब गहमागहमी होती है, नोकझोंक होती, नोबत मैं-मैं तू-तू तक पहुंच जाती है, वहीं रात के अंधियारे में यही सियासतदान डिनर पार्टी करते हैं।, एक साथ गलबहियां डालते हैं, संस्कृतक कार्यक्रम में नाटी-भांगड़ा डालते हैं।, चौथे दिन की कार्यवाही के समापन के बाद कुछ इसी तरह का नज़ारा देखने को मिला। मौका था मुख्यमंत्री जयराज ठाकुर की डिन्नर पार्टी का।, पार्टी में भाजपा के विधायक और योजना आयोग के उपाध्यक्ष रमेश धवाला ने ख़ूब नाटी डाली, राकेश सिंघा ने भी बहती गंगा में हाथ धोए, साथ ही रोहड़ू जाणा मेरी अम्मीये और नीरू चली घूमदी पर कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज समेत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी नाटी डालकर ख़ूब एन्जॉय किया और दर्शकों का भी मनोरंजन बढ़ाया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित तमाम अधिकारी भी मौजूद थे।

The post आपने नहीं देखा होगा ध्वाला का ऐसा डांस appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment