धर्मशाला –हिमाचल प्रदेश के कारोबारियों की जीएसटी लिमिट बढ़ाई जाएगी। जयराम सरकार ने अपने वादे के अनुरूप प्रदेश के कारोबारियों, जोकि सालाना 20 लाख रुपए तक का कारोबार करते थे, की लिमिट को बढ़ाकर 40 लाख रुपए तक कर दिया है। इससे एक बड़े तबके को जीएसटी में लाभ मिलेगा। लंबे समय से व्यापारी इसकी मांग कर रहे थे, क्योंकि यह प्रावधान दूसरे राज्यों में भी था। शुक्रवार को विधानसभा सदन में इसे लेकर लाया गया संशोधित विधेयक पारित हो गया, जिसे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पेश किया था। इस संशोधित विधेयक के बाद केंद्र सरकार ने व्यापारियों के लिए जीएसटी रिटर्न को थोड़ा आसान बनाया है और उन उपायों को हिमाचल सरकार भी अपनाने जा रही है। निर्मला सीतारमण फोर्ब्स की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में नई दिल्ली। देश की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने की निर्मला सीतारमण की कोशिशें भले ही अब तक रंग न लाई हों, लेकिन उनके काम की चर्चा वैश्विक स्तर पर जरूर हो रही है। फोर्ब्स ने निर्मला सीतारमण को विश्व की 100 सबसे पावरफुल महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया है। इस लिस्ट में भारत से एचसीएल कारपोरेशन की सीईओ रोशनी नडार मल्होत्रा तथा बायोकॉन की फाउंडर किरण मजूमदार शॉ का भी नाम शामिल है। भारत की पहली महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस लिस्ट में 34वें पायदान पर हैं, जबकि रोशनी नडार मल्होत्रा 54वें और किरण मजूमदार शॉ 65वें पायदान पर हैं। निर्मला सीतारमण देश के पहली महिला वित्त मंत्री हैं। हालांकि इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री रहते हुए अपने पास कुछ समय के लिए वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी अपने पास रखी थी।
The post हिमाचली व्यापारियों की जीएसटी लिमिट बढ़ी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment