जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में फैसला
धर्मशाला – तपोवन विधानसभा में गुरुवार शाम मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में सुलाह में पॉलीटेक्नीककालेज खोलने को मंजूरी प्रदान की गई। इसके अलावा आतंकी हमले में शहीद हुए हिमाचल के चार जवानों के परिवार के एक-एक सदस्य को नौकरी प्रदान करने पर भी कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। इसके अलावा बिलासपुर के घुमारवीं के करेयालग गांव में भू-स्खलन से प्रभावित हुए परिवारों को जमीन भी उपलब्ध करवाई जाएगी। भू-स्खलन से लगभग आठ परिवार बेघर हो गए थे, जिन्हें बसाने के लिए जमीन प्रदान का निर्णय लिया गया है। साथ ही भू-स्खलन के चपेट में आए शेष गांव को बचाने के लिए आर्किलोजिकल टीम द्वारा सर्वे भी किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अथवा विदेशों में आतंकवादी घटनाओं में मारे जाने वालों के आश्रितों को हिमाचल सरकार करुणामूलक आधार पर सरकारी नौकरी देगी। कैबिनेट के इस निर्णय से अंतरराष्ट्रीय मिशनों में काम करने वाले सैन्य व अर्द्धसैनिकों तथा पुलिस के अधिकारियों व जवानों के आश्रितों को फायदा होगा। इसके अलावा प्रदेश से संबंध रखने वाले सामान्य नागरिकों को भी इसका लाभ मिलेगा। बैठक में सिरमौर जिला के धौलाकुंआ में बन रहे आईआईएम के नाम वहां स्थित तकनीकी शिक्षा विभाग की जमीन को हस्तांतरित करने और चुनाव विभाग में चतुर्थ श्रेणी के नौ और चौकीदार के दो पदों को भरने को भी मंजूरी दी गई। साथ ही बैठक में सुलाह में सरकारी क्षेत्र में पॉलीटेक्नीक कालेज खोलने, धर्मशाला स्थित पूर्व सैनिक कल्याण भवन को भारतीय पूर्व सैनिक लीग को लीज पर देने को भी स्वीकृति दी गई है।
The post सुलाह को मिला पॉलीटेक्नीक कालेज appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment