वाशिंगटन – कुख्यात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट(आईएस) का समर्थन करने के मामले में एक अमरीकी नागरिक को 30 साल की सजा सुनाई गई है। विधि मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक डल्लास, टैक्सास निवासी 42 वर्षीय अज्जाम मोहम्मद रहीम को मामले में दोषी पाए जाने के बाद यह सजा दी गई। बयान में कहा गया कि रहीम पर सोशल मीडिया चैनल के जरिए आईएस में लड़ाकों की भर्ती के लिए प्रेरित करने का आरोप था। वह जेहाद के नाम पर हिंसा को बढ़ावा देने के वास्ते मैसेजिंग ऐप जेल्लो का उपयोग करता था।
The post आईएस समर्थक अमरीकी को 30 साल की सजा appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment