पंजाब के लोग जब घी और लस्सी को छोड़कर नशे का दामन थाम लें तो क्या होगा। हम यह इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पंजाब के दो युवा बंजार में पांच किलो 150 ग्राम चरस के साथ पकड़े गए हैं। दोनों तस्कर अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। कैसे पकड़े आरोपी तो आपकों बताते है कि बंजार पुलिस ने मंगलवार देररात को बठाहड़ रोड पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पंजाब की गाड़ी को तलाशी के लिए रोका गया, तो गाड़ी में सवार युवक पुलिस को देखकर हड़बड़ा गए। तलाशी ली गई तो चरस की भारी खेप बरामद की गई। अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
The post पांच किलो चरस के साथ पकड़े गए पंजाब के लड़के। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment