Show your support

Wednesday, November 6, 2019

लामा वांगडोर का 49 दिनों की पूजा के बाद आज हुआ अंतिम संस्कार।

हिंदू एवं बौद्ध अनुयायियों में अपनी विशेष पहचान रखने के साथ देश विदेशों में विख्यात रहे जिगर बोद्ध मंदिर रिवालसर के प्रमुख लामा वांगडोर रिमपोछे का बुधवार को बोद्ध धर्म के विधि विधान के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसी के साथ आध्यात्मिक लामा का शरीर पंच तत्व में विलीन हो गया। इस मौके पर उनके सैकड़ों भक्तो ने अपने अध्यात्मिक गुरु को याद करते हुए नम आखों से उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। बतादें 87 वर्षिय लामा गत 18 सितंबर को देह का त्याग कर समाधि में लीन हो गए थे। उसके बाद उनकी देह की 49 दिनों तक लगातार पूजा-पाठ होती रही। जिसके बाद बुधवार को विशेष पूजा पाठ के साथ उनका अग्नि संस्कार कर दिया गया।
रिवाल्सर से लक्ष्मीदत्त की रिपोर्ट

The post लामा वांगडोर का 49 दिनों की पूजा के बाद आज हुआ अंतिम संस्कार। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment